सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जायेगा,
इतना मत चाहो उसे वो बेवफा हो जायेगा,
हम भी दरिया हैं हमे अपना हुनर मालूम है,
जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जायेगा,
मैं खुदा का नाम लेकर पी रहा हूँ दोस्तों,
ज़हर भी इसमे अगर होगा दवा हो जायेगा,
रूठ जाना तो मोहब्बत की अलामत है मगर,
क्या ख़बर थी मुझसे वो इतना खफा हो जायेगा,



