सुनते है के मिल जाती है हर चीज़ दुआ से,
एक रोज़ तुझे मांग के देखेगे खुदा से,
दुनिया भी मिली है, गम-ऐ-दुनिया भी मिला है,
वो क्यों नही मिलता जिसे माँगा था खुदा से,
ए दिल तुम उन्हें देख के कुछ ऐसे तड़पना,
आ जाए हँसी उनको बैठे है खफा से,
जब कुछ न मिला हाथ दुआ को उठा कर,
फिर हाथ उठाने ही पड़े हमको दुआ से,
Lyrics: Rana Akbarabadi
Singer: Jagjit Singh



