शहरों शहरों आज हैं तन्हा दिल पर गहरा दाग़ लिये,
गलियों गलियों हो गये रुसवा दिल पर गहरा दाग़ लिये,
आज गुलिस्तां में फैली है ख़ुशबू तेरी यादों की,
मौसम-ए-गुल है हम हैं तन्हा दिल पर गहरा दाग़ लिये,
रोते-धोते जी को जलाते मंज़िल-ए-शब तक आ पहुंचे,
चेहरे पर है गर्द-ए-तमन्ना दिल पर गहरा दाग़ लिये,
ढ़ूंढ़ने उन को शहर-ए-बुतां में आज गये थे हम भी “अदीब”,
आँख में लेकर ग़म का दरिया दिल पर गहरा दाग़ लिये,
Lyrics: Krishan Adeeb
Singer: Jagjit Singh



