देखना जज़्बे मोहब्बत का असर आज की रात
मेरे शाने पे है उस शोख़ का सर आज की रात
नूर ही नूर है किस सिम्त उठाऊं आँखें
हुस्न ही हुस्न है ता हद-ए-नज़र आज की रात
नग़मा-ओ-मै का ये तूफ़ान-ए-तरब क्या कहना
मेरा घर बन गया ख़ैयाम का घर आज की रात
नर्गिस-ए-नाज़ में वो नींद का हल्क़ा सा ख़ुमार
वो मेरे नग़मा-ए-शीरीं का असर आज की रात
Lyrics: Majaz
Singer: Jagjit Singh




देखना जज़्बे मोहब्बत का असर आज की रात….
बहुत बढ़िया दिलकश प्रस्तुति धन्यवाद
Comment by mahendra mishra — December 12, 2007 @ 2:54 pm |