कुछ पल जगजीत सिंह के नाम

नवम्बर 28, 2007

मेरे दिल ने कहा


मेरे दिल ने कहा, ऐ दीवाने बता,
जब से कोई मिला, तू है खोया हुआ,
ये कहानी है क्या, है ये क्या सिलसिला,

मैंने दिल से कहा, ऐ दीवाने बता,
धड़कने में छुपी, कैसी आवाज़ है,
कैसा ये गीत है कैसा ये साज़ है,
कैसी ये बात है, कैसा ये राज़ है,

मेरे दिल ने कहा, जब से कोई मिला,
चाँद तारे फिजां, फूल भंवरे हवा,
ये हसीन वादियाँ, नीला ये आसमान,
सब है जैसे नया, मेरे दिल ने कहा,

मैंने दिल से कहा, मुझको ये तो बता,
जो है तुझको मिला, उसमे क्या बात है,
क्या है जादूगरी, कौन है वो परी,

न वो कोई परी, न कोई महजबीं,
न वो दुनिया में सबसे ज्यादा हसीन,
भोली-भाली सी है, सीधी-साधी सी है,
लेकिन उसमे अदा एक निराली सी है,
उसके बिन मेरा जीना ही बेकार है,

मैंने दिल से कहा, बात इतनी सी है,
के तुझे प्यार है, मेरे दिल ने कहा,
मुझको इकरार है, हाँ मुझे प्यार है,

Lyrics: Javed Akhtar
Singer: Jagjit Singh

Theme: Rubric. Blog at WordPress.com.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 31 other followers