रोशन जमाल-ए-यार से है अन्जुमन तमाम,
दहका हुआ है आतिश-ए-गुल से चमन तमाम,
हैरत ग़ुरूर-ए-हुस्न से शोखी से इज़्तराब,
दिल ने भी तेरे सीख लिये हैं चलन तमाम,
अल्लह रे जिस्म-ए-यार की खूबी के ख़ुद-ब-ख़ुद,
रंगीनियों में ड़ूब गया पैरहन तमाम,
देखो तो चश्म-ए-यार की जादूनिगाहियां,
बेहोश इक नज़र में हुई अंजुमन तमाम,
शिरीनी-ए-नसीम है सोज़-ओ-ग़ुदाज़-ए-मीर,
‘हसरत’ तेरे सुख़न पे है रख़्स-ए-सुख़न तमाम,
Unsung lines in Bold Italic
Lyrics: Hasrat Mohani
Singer: Jagjit Singh


